आओ हम बात करें।
दिनांक-24 जून 2020।
आज भारत चीन तनाव के समय जब देश में एकस्वर में बातें की जाना चाहिए तब सरकार पर ,सेना पर जिस प्रकार से प्रश्न चिन्ह खड़े किए जा रहे हैं,उससे कोफ्त भी होती है और बेबसी भी महसूस होती है ।ऐसे समय अचानक एक प्रश्न मन में कौंधने लगता है की भारत में लोकतंत्र कितना जरूरी है ?
पर हमें विचलित नही होना चाहिए। जब विपत्ति आती है तो वह तो कुछ समय में चली जाती है और हमें बहुत सारे सबक दे जाती है।विपत्ति में कौन नेता,कौन राजनीतिक दल कैसा व्यवहार करता है,कौन कितना गम्भीर है,परिपक्व है यह सबके सामने आ जाता है।जो सामान्य समय में एक आम नागरिक के ध्यान में नही आता है।
आज जो वादविवाद चल रहा है उसी के कारण नई पीढ़ी को भी यह पता चल रहा है कि चीन ने कब कब कितनी बार भारत की जमीन अतिक्रमित की है।इन दिनों ही हमे पता चला कि भारत की सीमा पर इंफ्रास्ट्रक्चर इसलिए विकसित नही किया गया था ,क्योंकि हमें डर था कि उसी का उपयोग करते हुए दुश्मन देश के अंदर घुस सकता है।इसी सिलसिले में देश को पता चलता है कि कांग्रेस नेताओं और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के मध्य एक लिखित समझौता हुआ है।
यही वह समय होता है जब पूरा देश इतिहास में झांकता है और उन ऐतिहासिक गलतियों को संज्ञान में लेता है।फिर एक बार समीक्षा होती है।और इसी प्रक्रिया में से समाज पहले की तुलना में ज्यादा परिपक्व बनता है,ज्यादा मजबूत बनता है ।
इसी प्रक्रिया में से जनता यह विश्लेषण कर पाती है कि देश को मजबूत और सक्षम नेतृत्व कौन दे सकता है। राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर हमारे नेताओं का विचार और व्यवहार और कैसा है ? मतदाता इसी दौरान अंतिम परीक्षण(फाइनल टेस्ट) कर लेता है ओर अपना निर्णय सुरक्षित कर लेता है।
यही कारण है कि भारत में वामपंथी राजनीतिक दल बुरी तरह सिकुड़ गए हैं और कांग्रेस बुरी तरह से पिछड़ गई है।
इसलिए तात्कालिक परेशानियों,विडम्बनाओं के बाबजूद हम लोकतंत्र के प्रति आस्थावान रहते आये हैं।तानाशाही जहाँ गलतियों पर गलती करवाती है वहीं लोकतंत्र हमें इतिहास में हुई गलतियों को सुधारने का अवसर देती है।यह हमने हाल के वर्षों में देखा है ।
इसलिए बिना विचलित हुए हम सब कुछ देखें ,सुनें और गुने।इसी से पहले की तुलना में ज्यादा परिपक्व समाज खड़ा होगा।इसी से देश को असली ताकत मिलेगी ।
इसके विपरीत तानाशाही में खोखला होता समाज चीन के साम्राज्य को बचा नही पायेगा।उसे एक दिन धराशायी होना ही है।
----------------------------------
"जन संवाद"
सकारात्मकता समग्रता संतुलन सौम्यता
---------------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें