*आओ हम बात करें*
दिनांक -23 मई 2020
आज विश्व के सौ से अधिक देश चीन के विरुद्ध ठोस कारणों से एकजुट हो रहे हैं।
वास्तव में क्या हुआ है, जांच होने पर ही पता चल सकेगा। किन्तु ऐसे अनेक संकेत मिलते हैं जो चीन की नीयत पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं।
वुहान जैसे एक औद्योगिक शहर से किसी प्राणघातक वायरस के कुछ आधे अधूरे समाचार छन कर बाहर आते हैं,
*दृश्य 1*
चीन में बीमारी फैलती है, भय का वातावरण उत्पन्न होता है, व्यापार संकट में आ जाते हैं।
*दृश्य 2*
चीनी मुद्रा का अवमूल्यन होता है, किन्तु सरकार कोई कदम नही उठाती।
*दृश्य 3*
चीन स्थित अमरीकी व यूरोप की कंपनियों को घाटा होता है, उनके शेयरों के मूल्य चालीस प्रतिशत तक गिर जाते हैं।
*दृश्य 4*
वायरस का प्रसार विश्व के अनेक देशों में हो जाता है।
अनेक देशों में भय का वातावरण व्याप्त है। चीन अब अमेरिकी और यूरोपीय कम्पनियों के तीस प्रतिशत शेयर्स कौड़ियों के मोल खरीद लेता है।
वुहान में रोग के लक्षण मिलते ही वुहान से चीन की समस्त अंतर्देशीय वायु सेवा बंद कर दी जाती है, किन्तु वुहान से यूरोप के विभिन्न देशों व अमेरिका की फ्लाईट्स चालू रखी जाती हैं।
सवाल उठता है कि 185 देशों के विभिन्न शहरों में कहर बरपाने वाला यह वायरस चीन के एक ही शहर में क्यों विकराल रूप दिखा पाया ? यह वाकई चौंकाता है कि वुहान से 1522 किलोमीटर दूर बीजिंग और वुहान से 840 किलोमीटर दूर शंघाई में जो कोरोना वायरस नहीं पहुंचा वह वुहान से 12 हजार किलोमीटर से ज्यादा दूर न्यूयॉर्क पहुँच गया और वहां सर्वाधिक तबाही जैसे हालात पैदा कर दिये।
विश्व अर्थव्यवस्था तबाही के कगार पर पहुँच गयी है तो चीन के उद्योगों में बहार आ गयी है। वहां पर्यटन के सभी केंद्र जिनमें द ग्रेट वाल ऑफ चाइना भी है, खुल गये हैं।
परिस्थितयां अनेक शंकाओं को जन्म दे रही हैं। चीन जैसे वामपंथी देश को वैसे भी अपने संदेहास्पद आचरण के लिए ही जाना जाता है।
आज पूरे विश्व मे पचास लाख से अधिक कोरोना पीड़ित हैं, सवा तीन लाख से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। ये संख्या निरंतर बढ़ ही रही है।
आज विश्व की अर्थव्यवस्था की कमर टूट चुकी है। सभी देश इस आपदा से उबरने के उपाय तलाश रहे हैं। और चीन स्वयम को इस आपदा से मुक्त हो गए होने को घोषणा कर रहा है।
*प्रश्न अनेक हैं, शंकाएं अंतहीन हैं।*
विश्व में मानवता ओर लोकतंत्र की रक्षा के लिए चीन को अपनी हद्द में रहने के लिए बाध्य करना ही होगा इसलिये इन प्रश्नों का जबाब जरूरी है।
*WHO की जांच की प्रतीक्षा रहेगी।*
---------- -------- -------------
द नैरेटिव,
www.thenarrativeworld.in
-----------------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें