*आओ हम बात करें*
दिनांक-31 मई 2020।
आज बहुत दिनों बाद भारतवासियों के मन प्रसन्न है। कई दिनों से *लॉक डाउन* शब्द सुन रहे थे।आज पहली बार *अन लॉक -1* शब्द सुनने को मिला।भारत सरकार ने *1 जून* से यह प्रक्रिया शुरू करने की योजना जारी कर दी है।
विगत दिनों लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे थे।आम भारतीयों की आर्थिक दशा तंग होती जा रही थी।यह सब बैचेनी तो बढ़ा रहा था किंतु विश्वास था कि हम कोरोना से जीत की ओर बढ़ रहे हैं।क्योंकि *तब्लीगी जमात प्रकरण* ओर *श्रमिकों* के अनियोजित प्रवास से यह तो तय था कि कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ेगी।किन्तु हमारी क्षमता और तैयारियां भी बढ़ रहीं थीं।इसलिये कोई शंका नही थी।
किन्तु इस गंभीर समय में राजनीतिक पटल पर जिस प्रकार के *निरर्थक आरोप* लग रहे थे वे कोफ्त पैदा कर रहे थे।
भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोरोना से सम्बंधित जारी आंकड़ो से स्पस्ट हो रहा है कि नए संक्रमित मरीजों की संख्या अभी भी बढ़ रही है किंतु अब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।और इस प्रकार से अब एक्टिव केस धीरे धीरे कम होते जाएंगे।
30 मई को रात्रि 8 बजे तक के आंकड़े-
*Active case-86422*
*Cured/Discharged-82369*
*Deaths-4971*
*युद्ध की अब यह वही स्थिति आ गई है कि शत्रु मार खाकर पीछे हट रहा है और हम अपनी जमीन पर कब्जा करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।*
जल्दी ही हम पूर्ण विजय प्राप्त करेंगे।राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप कुछ भी लगते रहेंगे किन्तु भारत की जनता ने जिस धैर्य और विश्वास के साथ,सकारात्मकता के साथ इस लड़ाई को लड़ा है वह भी विश्व में मिसाल होगी।इसके साथ ही भारत की जनता यह उम्मीद करती है और विश्वास भी की अगले कुछ माह की आर्थिक दिक्कतों के बाद भारत एक टिकाऊ ओर मानवकेन्द्रित अर्थ व्यवस्था के साथ विश्व के लिए एक *आदर्श अर्थव्यवस्था* का मॉडल प्रस्तुत करने की ओर तेजी से बढ़ेगा।
-----------------------------
*"अवसर फाउंडेशन",*
*चुनोतियों को अवसर में बदलने की यात्रा।*
------------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें